Please wait

लगातार बढ़ने के बाद फिर गिरा प. बंगाल में तापमान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

10 Feb 2023

लगातार बढ़ने के बाद फिर गिरा प. बंगाल में तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

पिछले चार दिनों से तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, जिसकी वजह से सर्दी लगभग गायब हो गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने पर लोग-बाग हल्की सर्दी महसूस कर रहे हैं। अधिकतम तापमान भी 28.7 डिग्री सेल्सियस है।

कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाके में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिसकी वजह से ठंड जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News